भंडरा: भंडरा एमटीसी सेंटर पहुंचीं बीडीओ, बोलीं- बच्चों को मेनू के अनुसार भोजन मिले, साफ़-सफाई में लापरवाही न हो
भंडरा बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित एमटीसी सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था और बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।