बालूमाथ: ब्रह्मोरिया गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, रिम्स रेफर
सोमवार शाम 7 बजे बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत हेरहंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मोरिया गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी पहचान मनीजर उरांव के 18 वर्षीय पुत्र दिलिप उरांव के रूप में हुई। जिसे परिजनों द्वारा गंभीर अवस्था में बालूमाथ CHC लाया गया। जहां डॉ दयानंद कुमार ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया।