अटरू: अटरू में काँग्रेस की निशा नेनिवाल बनी नगरपालिका अध्यक्ष
Atru, Baran | Sep 21, 2026 अटरू में नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए गहमागहमी के बीच मतदान अटरू। उपखण्ड मुख्यालय पर नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सोमवार को दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब सवा नौ बजे भाजपा पार्षद मतदान केंद्र पहुंचे। शपथ ग्रहण के बाद उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए गए। इसके पश्चात भाजपा कॉंग्रेस के सभी पार्षदों ने मतदान किया।