आबू रोड: माउंट आबू नगर पालिका की कार्रवाई के विरोध में लघु व्यापार संघ ने बाजार किया बंद, चार दुकानें सील होने पर दिखा रोष
माउंट आबू नगर पालिका द्वारा आबू लघु व्यापार संघ की चार दुकानों को सील कर नोटिस चस्पा किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने अपने सभी प्रतिष्ठान बंद कर दिए। व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना और बिना उनकी बात सुने कार्रवाई की, जिससे पूरे बाजार में रोष व्याप्त हो गया। कार्रवाई के विरोध में आबू लघु व्यापार संघ के सदस्य एकत्रित हुए