Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image

स्कूल चले हम अभियान के द्वितीय चरण में प्रवेश उत्सव का आयोजन डिंडौरी ’स्कूल चले हम अभियान’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद पूर्व माध्यमिक शाला शहपुरा एवं अंग्रेजी माध्यम आश्रम शाला शहपुरा में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी अग्रवाल, सेवानिवृत्त श्री राम साहू, श्रीमती प्रतिभा मिश्रा (बीएसी सदस्य), श्रीमती रेखा गोलिया, श्री अश्वनी साहू, शिक्षिका श्रीमती चंद्ररेखा श्रीवास्तव, श्रीमती यशोदा साहू, श्रीमती शीतल राय, श्री अंशुल सोनी, एसएमसी अध्यक्ष एवं पालकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे तथा हर बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित की जाए। शिक्षा के इस महाअभियान में सभी नागरिकों से सहभागी बनने की अपील की गई, ताकि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सके। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

MORE NEWS

नर्मदांचल गौ सेवा समिति के बीआरसी का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, जैविक खेती को बढ़ावा देने पर दिया जोर

डिंडौरी जिले में जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित गतिविधियों के तहत नर्मदांचल गौ सेवा समिति, ढोंढ़ा स्थित बीआरसी (बायो रिसोर्स सेंटर) का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान केंद्र में संचालित विभिन्न जैविक कृषि गतिविधियों, गौ आधारित उत्पाद निर्माण, जैविक खाद उत्पादन तथा किसानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की विस्तार से जानकारी ली गई।
        निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र में तैयार किए जा रहे जैविक उत्पादों की गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा किसानों को रासायनिक खेती के स्थान पर जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि जैविक उत्पादन न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाता है।
       अधिकारियों ने बीआरसी परिसर में संचालित वर्मी कम्पोस्ट, जीवामृत, घनजीवामृत सहित अन्य जैविक कृषि तकनीकों का निरीक्षण करते हुए इनके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता बताई। साथ ही किसानों को जैविक खेती से जोड़ने एवं उनकी आय में वृद्धि के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए।
       निरीक्षण के दौरान धन-धान्य योजना जिला प्रभारी, उप संचालक कृषि श्री संजय दोशी, सुश्री नेहा धुरिया, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री गुमान सिंह चैहान, आरएईओ श्रीपाल पाटीदार तथा जैविक कृषि विशेषज्ञ श्री बिहारी लाल साहू सहित कृषि विभाग एवं संबंधित संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
       अधिकारियों ने नर्मदांचल गौ सेवा समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे केंद्र किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ टिकाऊ कृषि प्रणाली विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने भविष्य में अधिक से अधिक किसानों को जैविक खेती से जोड़ने के लिए समन्वित प्रयास करने पर बल दिया।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

नर्मदांचल गौ सेवा समिति के बीआरसी का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, जैविक खेती को बढ़ावा देने पर दिया जोर डिंडौरी जिले में जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित गतिविधियों के तहत नर्मदांचल गौ सेवा समिति, ढोंढ़ा स्थित बीआरसी (बायो रिसोर्स सेंटर) का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान केंद्र में संचालित विभिन्न जैविक कृषि गतिविधियों, गौ आधारित उत्पाद निर्माण, जैविक खाद उत्पादन तथा किसानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की विस्तार से जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र में तैयार किए जा रहे जैविक उत्पादों की गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा किसानों को रासायनिक खेती के स्थान पर जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि जैविक उत्पादन न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाता है। अधिकारियों ने बीआरसी परिसर में संचालित वर्मी कम्पोस्ट, जीवामृत, घनजीवामृत सहित अन्य जैविक कृषि तकनीकों का निरीक्षण करते हुए इनके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता बताई। साथ ही किसानों को जैविक खेती से जोड़ने एवं उनकी आय में वृद्धि के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान धन-धान्य योजना जिला प्रभारी, उप संचालक कृषि श्री संजय दोशी, सुश्री नेहा धुरिया, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री गुमान सिंह चैहान, आरएईओ श्रीपाल पाटीदार तथा जैविक कृषि विशेषज्ञ श्री बिहारी लाल साहू सहित कृषि विभाग एवं संबंधित संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नर्मदांचल गौ सेवा समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे केंद्र किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ टिकाऊ कृषि प्रणाली विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने भविष्य में अधिक से अधिक किसानों को जैविक खेती से जोड़ने के लिए समन्वित प्रयास करने पर बल दिया। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

साइबर अपराधों से बचाव के लिए जिले में सैफ क्लिक-2026 अभियान का शुभारंभ

डिंडौरी प्रदेशभर में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित किए जा रहे राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान सैफ क्लिक-2026 का शुभारंभ बुधवार को जिला मुख्यालय डिंडौरी में किया गया।
        पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा यूट्यूब वेबकास्ट के माध्यम से किया गया। इसी क्रम में डिंडौरी जिले में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे की उपस्थिति में साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की गई।
        कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश देते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी और बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
       अधिकारियों ने वर्तमान में प्रचलित साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों जैसे डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, फर्जी पुलिस अथवा जांच एजेंसियों के नाम पर ठगी, बैंक केवाईसी अपडेट फ्रॉड, फर्जी लोन एवं निवेश योजनाएं, टेलीग्राम-व्हाट्सएप टास्क फ्रॉड, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, कस्टमर केयर फ्रॉड, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, मेट्रिमोनियल फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन एवं क्यूआर कोड स्कैन के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी के प्रति भी लोगों को जागरूक किया।
        अभियान के तहत जिले के शैक्षणिक संस्थानों, बाजारों, ग्राम पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा साइबर अपराधों की रोकथाम में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है।
        इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा धर्मेन्द्र सिंह, एसडीओपी श्री सतीश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

साइबर अपराधों से बचाव के लिए जिले में सैफ क्लिक-2026 अभियान का शुभारंभ डिंडौरी प्रदेशभर में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित किए जा रहे राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान सैफ क्लिक-2026 का शुभारंभ बुधवार को जिला मुख्यालय डिंडौरी में किया गया। पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा यूट्यूब वेबकास्ट के माध्यम से किया गया। इसी क्रम में डिंडौरी जिले में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे की उपस्थिति में साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश देते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी और बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने वर्तमान में प्रचलित साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों जैसे डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, फर्जी पुलिस अथवा जांच एजेंसियों के नाम पर ठगी, बैंक केवाईसी अपडेट फ्रॉड, फर्जी लोन एवं निवेश योजनाएं, टेलीग्राम-व्हाट्सएप टास्क फ्रॉड, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, कस्टमर केयर फ्रॉड, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, मेट्रिमोनियल फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन एवं क्यूआर कोड स्कैन के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। अभियान के तहत जिले के शैक्षणिक संस्थानों, बाजारों, ग्राम पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा साइबर अपराधों की रोकथाम में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा धर्मेन्द्र सिंह, एसडीओपी श्री सतीश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

जबलपुर कमिश्नर श्री धनंजय सिंह भदौरिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टरों की समीक्षा बैठक ली
       
जबलपुर संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह भदौरिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के कलेक्टरों की समीक्षा बैठक लेकर विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक संचालित विशेष जनकल्याणकारी अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की विभागवार जानकारी लेते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
          समीक्षा के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल गंगा संवर्धन अभियान, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, उच्च शिक्षा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजस्व, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, नगरीय विकास तथा वन विभाग की योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
          बैठक में पेयजल उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था, नल-जल योजनाओं के संचालन, सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों, राजस्व विभाग के नजूल नवीनीकरण तथा सामान्य प्रशासन से जुड़े विषयों की समीक्षा की गई। साथ ही जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, पॉक्सो एक्ट के प्रकरणों, विस्फोटक पदार्थ लाइसेंसधारियों के निरीक्षण तथा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली गई।
         कमिश्नर ने कृषि एवं संबद्ध विभागों, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग तथा श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर  जे.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री वैद्यनाथ वासनिक, एस डी एम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेन्द्र कुमारबजाटव, डीईओ श्रीमति सुमन परस्ते, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री श्याम सिंगौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

जबलपुर कमिश्नर श्री धनंजय सिंह भदौरिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टरों की समीक्षा बैठक ली जबलपुर संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह भदौरिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के कलेक्टरों की समीक्षा बैठक लेकर विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक संचालित विशेष जनकल्याणकारी अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की विभागवार जानकारी लेते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल गंगा संवर्धन अभियान, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, उच्च शिक्षा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजस्व, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, नगरीय विकास तथा वन विभाग की योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पेयजल उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था, नल-जल योजनाओं के संचालन, सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों, राजस्व विभाग के नजूल नवीनीकरण तथा सामान्य प्रशासन से जुड़े विषयों की समीक्षा की गई। साथ ही जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, पॉक्सो एक्ट के प्रकरणों, विस्फोटक पदार्थ लाइसेंसधारियों के निरीक्षण तथा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली गई। कमिश्नर ने कृषि एवं संबद्ध विभागों, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग तथा श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री वैद्यनाथ वासनिक, एस डी एम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेन्द्र कुमारबजाटव, डीईओ श्रीमति सुमन परस्ते, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री श्याम सिंगौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक विशेष अभियान की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

डिंडौरी विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य जिले में संचालित विशेष जनकल्याणकारी अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने विभागवार कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
       बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल गंगा संवर्धन अभियान, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग, राजस्व विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगरीय विकास विभाग तथा वन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई।
          कलेक्टर ने पेयजल उपलब्धता एवं वितरण, नल-जल योजना के संचालन, सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों, राजस्व विभाग से संबंधित नजूल नवीनीकरण तथा सामान्य प्रशासन के विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, पॉक्सो एक्ट के प्रकरणों, विस्फोटक पदार्थ लाइसेंसधारियों के निरीक्षण तथा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर की गई कार्यवाही की भी जानकारी ली गई।
          बैठक में कृषि एवं सम्बद्ध विभाग, स्वास्थय एवं पोषण, स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग तथा श्रम विभाग की योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
         इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री वैद्यनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, तहसीलदार श्री शशांक शिंडे,, जनजातीय कार्य विभाग के श्री राजेन्द्र जाटव, महिला एवं बाल विकास विभाग के श्री श्याम सिंगौर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक विशेष अभियान की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश डिंडौरी विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य जिले में संचालित विशेष जनकल्याणकारी अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने विभागवार कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल गंगा संवर्धन अभियान, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग, राजस्व विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगरीय विकास विभाग तथा वन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पेयजल उपलब्धता एवं वितरण, नल-जल योजना के संचालन, सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों, राजस्व विभाग से संबंधित नजूल नवीनीकरण तथा सामान्य प्रशासन के विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, पॉक्सो एक्ट के प्रकरणों, विस्फोटक पदार्थ लाइसेंसधारियों के निरीक्षण तथा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर की गई कार्यवाही की भी जानकारी ली गई। बैठक में कृषि एवं सम्बद्ध विभाग, स्वास्थय एवं पोषण, स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग तथा श्रम विभाग की योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री वैद्यनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, तहसीलदार श्री शशांक शिंडे,, जनजातीय कार्य विभाग के श्री राजेन्द्र जाटव, महिला एवं बाल विकास विभाग के श्री श्याम सिंगौर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

स्कूल चले हम अभियान के द्वितीय चरण में प्रवेश उत्सव का आयोजन डिंडौरी ’स्कूल चले हम अभियान’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद पूर्व माध्यमिक शाला शहपुरा एवं अंग्रेजी माध्यम आश्रम शाला शहपुरा में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी अग्रवाल, सेवानिवृत्त श्री राम साहू, श्रीमती प्रतिभा मिश्रा (बीएसी सदस्य), श्रीमती रेखा गोलिया, श्री अश्वनी साहू, शिक्षिका श्रीमती चंद्ररेखा श्रीवास्तव, श्रीमती यशोदा साहू, श्रीमती शीतल राय, श्री अंशुल सोनी, एसएमसी अध्यक्ष एवं पालकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे तथा हर बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित की जाए। शिक्षा के इस महाअभियान में सभी नागरिकों से सहभागी बनने की अपील की गई, ताकि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सके। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP - Dindori News