जबलपुर कमिश्नर श्री धनंजय सिंह भदौरिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टरों की समीक्षा बैठक ली
जबलपुर संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह भदौरिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के कलेक्टरों की समीक्षा बैठक लेकर विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक संचालित विशेष जनकल्याणकारी अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की विभागवार जानकारी लेते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल गंगा संवर्धन अभियान, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, उच्च शिक्षा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजस्व, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, नगरीय विकास तथा वन विभाग की योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पेयजल उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था, नल-जल योजनाओं के संचालन, सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों, राजस्व विभाग के नजूल नवीनीकरण तथा सामान्य प्रशासन से जुड़े विषयों की समीक्षा की गई। साथ ही जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, पॉक्सो एक्ट के प्रकरणों, विस्फोटक पदार्थ लाइसेंसधारियों के निरीक्षण तथा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली गई।
कमिश्नर ने कृषि एवं संबद्ध विभागों, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग तथा श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री वैद्यनाथ वासनिक, एस डी एम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेन्द्र कुमारबजाटव, डीईओ श्रीमति सुमन परस्ते, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री श्याम सिंगौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP