बीसलपुर: दौलतपुर हीरा गांव में गाली गलौज का विरोध करने पर तीन लोगों ने एक ग्रामीण को पीट कर किया घायल
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर हीरा निवासी कृपाल सिंह ने बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके गांव में एक मंदिर बना हुआ है वह मंदिर पर बैठने गया था इसी समय गांव का एक व्यक्ति उसके साथ गाली गलौज करने लगा उसने गाली गलौज का विरोध किया इसी दौरान उसने अपने दो अन्य साथियों की मदद से मारपीट कर घायल कर दिया ।