बीसलपुर: मानपुर गांव में स्थित पेट्रोल पंप के पास चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा व बाइक में मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल
बीसलपुर नगर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अफरोज ई रिक्शा से सवारी लेकर बीसलपुर से दियोरिया कलां देर रात्रि गया था। वह सवारी उतारकर वापस अपने घर आ रहा था। वह जैसे ही बीसलपुर दियोरिया रोड पर स्थित मानपुर गांव में पेट्रोल पंप के पास पहुंचा वैसे ही चार पहिया वाहन ने उसके ई-रिक्शा व बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई रिक्शा रोड के किनारे खाई में पलट गया