देवरिया कोतवाली क्षेत्र के रामनगर जगतपुर निवासी हरिराम कश्यप अपनी बाइक से बीसलपुर से देर रात्रि घर जा रहा था। बीसलपुर पीलीभीत रोड पर स्थित यूपी 26 बारात घर के पास उसकी बाइक में विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया।