बीसलपुर: केंचुआ गांव में बाइक सवार को इको कार चालक ने मारी टक्कर, दो लोग हुए घायल
केंचुआ निवासी रविंद्र बाइक से अपने रिश्तेदार वेदपाल निवासी बिहारीपुर पीतम राम के साथ बाइक पर सवार होकर मानपुर गांव में घरेलू सामान लेने आए थे। सामान लेकर अपने गांव वापिस जा रहे थे तो केंचुआ गांव में उनकी बाइक में इको चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों लोग बाइक से गिरकर घायल हो गए।