कुलपहाड़: भरवारा में खाद वितरण को लेकर किसानों का आक्रोश, महोबा-झांसी-मिर्जापुर हाईवे किया जाम
जिले में खाद की किल्लत और वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। भरवारा स्थित खाद समिति के पास खाद वितरण को लेकर नाराज किसानों ने महोबा-झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। किसानों के हाईवे पर बैठने से सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे जाम होने पर पुलिस ने जाम खुलवाया।