निज़ामाबाद: बीती रात शिवाला घाट हनुमानगढ़ी धाम में गूंजा सुंदरकांड, रात भर चला कीर्तन
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद में शिवाला घाट स्थित सिद्ध हनुमानगढ़ी धाम में बीती रात बड़े मंगलवार पर विविध धार्मिक आयोजन हुए वही आज बुधवार को सुबह ग्यारह बजे सुबह स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर और घाट की सफाई की इसके बाद पीठाधीश्वर सत्यम शास्त्री के नेतृत्व में हनुमान जी, मां दुर्गा, भगवान शिव व राम-जानकी मंदिर में पूजन-अर्चन कराया गया ।