सागर नगर: जिले के एलिवेटेड कॉरिडोर पर खड़े रहते हैं फोर व्हीलर वाहन व बनती है जाम की स्थिति, लोग बोले: वाहनों को हटाया जाए
जिले की लाखा बंजारा झील के ऊपर दीनदयाल चौराहे से चकराघाट तक बनाए गए एलिवेटेड कॉरिडोर पर अवैध रूप से दर्जनों फोर व्हीलर वाहन खड़े रहते हैं जिससे रोजाना जाम की स्थिति बनती है। इससे स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान हो रहे हैं। लोगों ने वाहनों को हटाने की मांग की है।