सागर नगर: हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में सागर शहर में निकली विशाल वाहन रैली
सर्व हिंदू समाज के बैनर तले हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में सागर शहर में विशाल वाहन रैली निकाली गई, जिसमें नगर के लोग हाथों में ध्वज लेकर अपनी बाइकों से चल रहे थे। वाहन रैली का शुभारंभ सागर शहर के पीटीसी ग्राउंड से हुआ। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी।