सागर नगर: चैत्र नवरात्रि पर बाघराज स्थित माँ हरसिद्धि मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,सागर के लोगों की है मां कुलदेवी
चैत्र नवरात्रि का महापर्व प्रारंभ हो चुका है। सागर के बाघराज स्थित माँ हरसिद्धि माता के मंदिर में पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, मां को जल अर्पित कर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर परिवार सहित शहर की सुख समृद्धि की कामना की। बता दे कि क्षेत्र का नाम बाघराज पडने की भी कई दंत कथाएं हैं दंत कथाओं के अनुसार 1600 ईसवी पूर्व यहाँ घना जंगल हुआ करता था।