सागर नगर: पुरोहित पुजारी संघ द्वारा पशुपतिनाथ मंदिर में किया गया पंचांग पूजन, कई लोग रहे मौजूद
पुरोहित पुजारी संघ के तत्वावधान में तिली रोड बैंक कॉलोनी स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में पंचांग पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्वानों ने संवत्सर 2081 का फलादेश भी सुनाया। उन्होंने बताया कि सृष्टि संचालक मंडल में इस वर्ष राजा का पद भूमि पुत्र मंगल और मंत्री का पद न्याय देव शनि के पास रहेगा।