सागर नगर: मकरोनिया मे होटल पैराडाइज पर पुलिस की दबिस होटल में संचालित अवैध हुक्का बार से हुक्के और अंग्रेजी शराब जब्त की
मकरोनिया थाना पुलिस ने होटल पैराडाइज पर बीती देर रात छापामार कार्यवाही की। होटल के बार में प्रतिबंधित हुक्के चल रहे थे,और शराब भी पड़ोसी जा रही थी।पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए होटल से अवैध अंग्रेजी शराब और हुक्के और फ्लेवर बॉक्स से जब्त किए हैं। जिन्हें पुलिस जब्तकर थाने लाई है। मामले में पुलिस ने होटल के मैनेजर से पूछताछ कर रही है।