टोंक जिला स्पेशल टीम ने सदर थाना इलाका अन्नपूर्णा डूंगरी के सामने छापामार कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख रुपए बाजार कीमत की अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त कर आरोपी भीम सिंह पुत्र कामदार सांसी निवासी पोल्याड़ा थाना दूनी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन व नगद राशि 12400 रुपए भी जप्त किए हैं।