गाजीपुर इलाके में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि लगभग 2:30 बजे के आसपास पुलिस और 2 लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें गोली मारी। 1 लुटेरे के पैर में गोली लगी। उसे साथी समेत दबोच लिया। उनके पास से लूटी हुई चेन के 2 टुकड़े, चोरी की स्कूटी, 2 तमंचा, 1 खोखा और 3 कारतूस बरामद हुए।