कुंडा: कुंडा तहसील में बार एसोसिएशन की बैठक में एल्डर कमेटी की गतिविधियों को अवैध घोषित किया गया
कुंडा तहसील सभागार में शुक्रवार दोपहर 2 बजे आयोजित बार एसोसिएशन की बैठक में एल्डर कमेटी द्वारा बुलाई गई सभा को सर्वसम्मति से अवैध घोषित किया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि चुनाव के बाद कमेटी का अस्तित्व समाप्त हो जाता है। बैठक में अधिवक्ता रवि श्रीवास्तव पर दर्ज FIR निरस्त कराने और अध्यक्ष से अभद्र व्यवहार करने वालों को नोटिस जारी करने का निर्णय भी लिया गया।