धनरुआ: धनरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने जिला स्वास्थ्य समिति को 23 डिसमिल भूमि पर भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजा
6 अगस्त 2026 धनरुआ प्रखंड की मई नेतौल पंचायत के लोगों को जल्द ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है। पंचायत में नए स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के निर्माण की दिशा में प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धनरुआ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति, पटना को पत्र भेजकर भवन निर्माण के लिए भूमि