#अलीगढ़ में हिंदूवादी नेता सचिन राघव को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, ‘जय भीम-जय भीम’ के नारे लगाते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की,अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में दो व्यक्तियों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवकों द्वारा एक व्यक्ति को सड़क पर दौड़ाकर पीटते और ‘जय भीम-जय भीम’ के नारे लगाते हुए माफी मंगवाते देखा जा रहा है। वीडियो घंटाघर क्षेत्र के अंबेडकर पार्क के सामने का बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना सिविल लाइन में सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि उपद्रवी तत्वों के खिलाफ जल्द वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#AligarhNews #Aligarh #AligarhPolice #BreakingNews #ViralVideo
Koil, Aligarh | Sep 16, 2026