करछना: बोंगी गांव में वर्षों से बदहाल मार्ग पर नहीं किया गया मरम्मत कार्य, लोग परेशान #jansamasya
तहसील करछना क्षेत्र के बोंगी ग्राम सभा में एक दशक पहले अलग-अलग परियोजनाओं के माध्यम से विभिन्न मार्गों का निर्माण कार्य कराया गया था। लेकिन निर्माण कार्य के बाद से गांव की विभिन्न मार्गों का मरम्मत कार्य नहीं कराया जा सका। आलम यह है कि प्रमुख मार्ग बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया है। जिस पर राहगीरों के साथ ग्रामीणों का आवागमन करने में परेशानी हो रही है।