करछना: डांडी के पास बस और कंटेनर की भिड़ंत में बस सवार दो यात्री घायल, एक कार भी हुई दुर्घटना का शिकार
नैनी थाना क्षेत्र के डांडी के पास रीवा प्रयागराज हाईवे पर रविवार को यात्रियों से भरी बस व कंटेनर में भिड़ंत हो गया। हादसे में बस सवार दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मार्ग से गुजर रहे लोगों की भारी भीड़ जुट गई। उपस्थित लोगों ने घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए भेजा। इसी बीच बस के पीछे टकराकर एक कार भी दुर्घटना का शिकार हुई।