विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण हेतु आदर्श इंटर कॉलेज, मानिकपुर का संयुक्त निरीक्षण
दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मानिकपुर एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, चित्रकूट द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज, मानिकपुर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षक के दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छ पेयजल, शौचालयों की साफ-सफाई एवं विद्यालय परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा संबंधित विद्यालय प्रशासन को आवश्यक सुधार कार्य तत्काल पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।
विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।