#चित्रकूट
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा, "ये घटना इस तरह की है कि जोरवारा गांव में एक नौजवान श्यामधर ने अपने ही गांव के श्यामलाल और उनकी पत्नी को गोली मारी। इस सूचना पर पुलिस पहुंची, तत्काल दोनों घायलों को रामनगर सीएचसी लाया गया, जहां श्यामलाल की पत्नी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और श्यामलाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया... इसी बीच परिजनों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी इधर खेतों की तरफ भागा है, पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए खेतों की ओर सर्च करने लगी, तो लगभग सौ मीटर आगे खेतों में ये आरोपी श्यामधर भी लहूलुहान पड़ा था। बगल में तमंचा भी पड़ा हुआ था, तत्काल जीवन रक्षा के लिए इसे भी पुलिस द्वारा उठा करके सीएचसी मऊ में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस टीम इसे लेकर के एंबुलेंस के माध्यम से प्रयागराज पहुंची और स्वरूप रानी पहुंचने पर डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया..."
Manikpur, Chitrakoot | Oct 12, 2026