कामां: कामां पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर एक किशोर किया #निरुद्ध
कामां थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार रात 8 बजे पुलिस ने दो आरोपियों को साइबर ठगीं में दबोचा है और कब्जे से सिम कार्ड सहित दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर महिलाओं के महंगे कपड़ों की फोटो और वीडियो दिखाकर होम डिलीवरी के नाम पर एडवांस भुगतान मंगवाते थे और फिर ठगी कर लेते थे। मामले में अग्रिम जांच जारी है।