सुल्तानपुर: GRP पुलिस ने यात्रियों का मोबाइल व सामान चोरी करने वाली महिला को रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार, जेवरात व नकदी बरामद
GRP सुलतानपुर ने ट्रेनों, प्लेटफॉर्म व भीड़-भाड़ वाली जगह से यात्रियों के मोबाइल, सामान व महिलाओं के जेवर चोरी करने वाली मऊ जिले की दोहरीघाट निवासी आशा पत्नी विनोद को रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर निकासी गेट से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 पीली धातु की चेन व ₹620 नकद बरामद कर उसे जेल भेजा है।