सुल्तानपुर: रेलवे पर ट्रेन में चढ़ने को उतरने को लेकर भिड़े यात्री, जमकर हुई मारपीट वीडियो वायरल
शुक्रवार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर कुम्भ एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंची। इस दौरान ट्रेन पर उतरने-चढ़ने को लेकर यात्रियों में जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो वायरल हुआ है। स्टेशन पर ही जीआरपी थाना व आरपीएफ थाना है उसके बावजूद यात्रियों में मारपीट होना सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।