सुल्तानपुर: शहर स्थित डाकखाना चौराहे पर अवर अभियंता ने नारियल फोड़ शुरू किया हर घर स्मार्ट मीटर अभियान
ऊर्जा मंत्रालय की नई पहल शुरू हो गई है।अब उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में स्मार्ट मीटर लगेंगे।इसी कड़ी में आज शहर के डाकखाना चौराहे पर अवर अभियंता धर्मनाथ प्रसाद व विश्वजीत कुमार ने नारियल फोड़ कर इस अभियान का शुभारंभ किया है।अवर अभियंता धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि पहले ट्रांसफार्मर पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।उसके बाद उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट मीटर लगेंगे