सुल्तानपुर: धम्मौर में स्कूल से घर जा रही छात्रा से मनचलों ने की अश्लीलता,ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
धम्मौर थानाक्षेत्र में आज स्कूल से घर जा रही कक्षा 12 की एक छात्रा से बाइक सवार मनचलों ने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी।छात्रा के शोर मचाने पर मनचले बाइक से भागने लगे।तभी ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।वहीं थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल ने कहा कि पकड़े गये मनचलों पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।