करछना: बाबा चौरा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक और पैदल जा रहे दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों युवक हुए घायल
घटना प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा पुलिस चौकी अंतर्गत बरौली गांव के बाबा चौरा का है,जहां पर आज रविवार को तेज रफ्तार कार ने आगे जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी,तथा पैदल जा रहे एक अन्य युवक को टक्कर मार दी,कार की टक्कर लगने से दोनों युवक घायल हो गए,सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।