करछना: ग्रीन फील्ड स्कूल के पास डिवाइडर से टकराई कार, दो बच्चे हुए घायल
घटना घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल के पास की है,जहां पर एक कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई,जिससे कार के अंदर बैठे दो बच्चे घायल हो गए,मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई,तथा लोगों की मदद से घायल दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया,बताया गया कि गौहनिया की ओर से घूरपुर की ओर आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।