करछना: करछना क्षेत्र में भैया दूज पर्व पर बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना की
करछना क्षेत्र में रविवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के प्रतीक का पर्व भैया दूज धूमधाम से मनाया गया। साल भर लंबे इंतजार के बाद इस पर्व को लेकर बहाने खासी उत्साहित रही। मुहूर्त के अनुसार सुबह 10 बजे से बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक व मिठाई खिला कर दीर्घायु के साथ सुख समृद्धि की कामना किया। भाइयों ने भी उपहार स्वरूप पैसा, कपड़ा भेंट किए।