करछना: गौहनिया स्थित प्रयाग दुग्ध डेरी में चोरों ने लाखों का सामान चुराया, सीसीटीवी कैमरा फुटेज आया सामने
घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया स्थित प्रयाग दुग्ध डेरी में शुक्रवार की रात दो चोर अंदर दाखिल हो गए। जहां अंदर रखा तीन मिल्क एनलाइजर,एक इनवर्टर बैटरी सहित अन्य सामान उठा ले गए। शनिवार सुबह 5 बजे करीब डेरी संचालक अशोक यादव घटना की जानकारी पुलिस को दिया। सीसीटीवी कैमरा फुटेज के माध्यम से पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।