करछना: मर्दापुर गांव के सामने किसानों द्वारा खेतों में जलाई जा रही धान की पराली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जिम्मेदार बेखबर
तहसील करछना क्षेत्र में इन दोनों धान की कटाई का कार्य किसानों द्वारा तेजी के साथ किया जा रहा है। ज्यादातर किसान हार्वेस्टर मशीन से धान की कटाई व मड़ाई करने के बाद बचे हुए पराली को खेत में जला दे रहे हैं। शनिवार दोपहर 2 बजे करीब मर्दापुर गांव के सामने कुछ किसानों द्वारा खेत में प्रराली जलाते वक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।फिर भी जिम्मेदार बेखबर है