करछना: नहर कोठी के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में गिट्टी लदा डंफर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल
करछना थाना क्षेत्र के नहर कोठी के पास रविवार सुबह 4 बजे के करीब एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक डंफर चालक जितेंद्र कुमार निवासी प्रतापगढ़ भोर के वक्त गिट्टी लादकर कोहडा़र वाया रामपुर मार्ग से गुजर रहा था। उसी दरमियान नहर कोठी के पास मार्ग पर पहले से बैठे एक मवेशी को बचाने के प्रयास में डंफर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक घायल हो गया।