पटना ग्रामीण: डोमिसाइल नीति की मांग लेकर सीएम हाउस जा रहे छात्रों को जेपी गोलंबर पर प्रशासन ने रोका
पटना कॉलेज से डोमिसाइल लागू करो की शुरुआत हो गई है।सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल नीति को लागू करने की मांग को लेकर हजारों की संख्या में छात्र प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस जा रहे थे,लेकिन प्रशासन ने उन्हें जेपी गोलंबर पर ही रोक लिया।गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे डोमिसाइल लागू करो आंदोलन में शामिल छात्रों ने कहा कि जब वोट बिहारी दे रहे है तो नौकरी बाहरी को क्यों मिले