पटना ग्रामीण: पटना में डॉक्टर दंपति 12 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, डर से डॉक्टर ने बैंक जाकर 1.95 करोड़ रुपए किए ट्रांसफर
हनुमान नगर के रहने वाले PMCH के रिटायर्ड डॉक्टर राधे मोहन प्रसाद और उनकी पत्नी को साइबर अपराधियों ने 12 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट किए रखा। मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी का आरोप लगा साइबर अपराधियों ने इतना डराया की पीड़ित रिटायर्ड डॉक्टर ने खुद बैंक जाकर 6 बार में 1.95 करोड़ रुपए RTGS के माध्यम से साइबर अपराधियों को ट्रांसफर कर दिया।