पटना ग्रामीण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को फिर आएंगे बिहार, भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी
भाजपा कार्यालय में गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से बिहार की धरती सिवान आ रहे हैं। सिवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से बड़ी सौगात देंगे।