पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा में घुसे 7 आतंकवादी, मॉक ड्रिल के दौरान धमाके, ATS ने संभाला मोर्चा
बिहार विधानसभा में अचानक सात आतंकवादी घुस गए और लगातार धमाके करने लगे। कुछ देर बाद पता चला कि बिहार विधानसभा में मॉक ड्रिल किया जा रहा है। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे मॉक ड्रिल के दौरान आतंकवादियों ने सेंट्रल हॉल को कब्जे में ले लिया। आतंकवादियों ने धमाके भी किए। लोकल थानेदार भी सूचना मिलने पर तुरंत बिहार विधानसभा पहुंचे और उसके बाद एटीएस ने मोर्चा संभाल लिया।