पटना ग्रामीण: गंगा दशहरा पर पटना के गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
पटना के NIT समेत विभिन्न गंगा घाटों पर गंगा दशहरा को लेकर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गुरुवार की सुबह से हीं लोग गंगा नदी में डुबकी लगा रहे हैं। गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे कि यह तस्वीर है। जब भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगा रहे थे। गंगा दशहरा को लेकर पटना के सभी गंगा घाटों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है