ढीमरखेड़ा: ग्राम पंचायत पौड़ी कला के वार्ड 11 में दीपावली पर भी नालियों की सफाई नहीं, गंदगी से वार्डवासी परेशान
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पौड़ी कला में दीपावली जैसे बड़े त्यौहार पर जहां लोग अपने घरों की साफ-सफाई में जुटे रहे, वहीं ग्राम पंचायत पौड़ी कला के वार्ड नंबर 11 की गलियों में गंदगी और बदबू से लोगों का त्योहार फीका पड़ गया। वार्ड के रहवासी बताते हैं कि पिछले कई सालों से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है।