ढीमरखेड़ा: उमरिया पान चंदौल जलाशय की नहर दो साल से टूटी, किसान परेशान, खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी
ग्रामीण अंचल के किसानों के लिए जीवनरेखा मानी जाने वाली चंदौल जलाशय की मुख्य नहर पिछले दो वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी है नहर की मरम्मत कार्य शुरू न होने के कारण सैकड़ो किसानो की फसले लगातार प्रभावित हो रही है खेतो तक सिंचाई का पानी न पहुच पाने से किसान मजबूरन बारिश के भरोसे ही खेती कर रहे है दो साल से विभागीय स्तर पर शिकायते करने के बाद भी निराकरण नही हुआ