बीकानेर: पानी की किल्लत से परेशान भीनासर के लोग मटकियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, किया प्रदर्शन
बीकानेर के भीनासर क्षेत्र में लंबे समय से बनी हुई पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को वार्ड नंबर 7 और भीनासर पेट्रोल पंप के पीछे स्थित क्षेत्रों के निवासी हाथों में मटकियां लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कातेला के नेतृत्व में लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। क्षेत्रवासियों ने बताया कि वे वर्ष 2021 से पानी की गं