दिल्ली कैंटोनमेंट: मायापुरी थाना पुलिस ने दो शातिर ऑटो लिफ्टरों को किया गिरफ्तार
मायापुरी थाना की पुलिस टीम ने दो ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रोहित और अमित के रूप में हुई है। यह दोनों निर्मल विहार और दिल्ली कैंट के रहने वाले हैं। यह दोनों पहले से 14 और 21 मामलों में शामिल रहे हैं। जिनमें चोरी, गैंबलिंग, और ऑटो लिफ्ट के वारदात शामिल हैं। पुलिस टीम ने उनके पास से चोरी की 3 स्कूटी और 1 मोटरसाइकिल को बरामद किया है।