दिल्ली कैंटोनमेंट: द्वारका विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विनय मिश्रा सागरपुर पहुंचे, भारी भीड़ ने किया स्वागत
द्वारका विधानसभा से आप प्रत्याशी विनय मिश्रा लगातार अपने प्रचार प्रसार को लेकर अलग-अलग इलाके में पहुंच रहे हैं। इसी अभियान के तहत वह सागरपुर इलाके में भी पहुंचे जहां लोगों की भीड़ ने उनका अभिवादन किया और लोगों ने फिर से दिल्ली में केजरीवाल सरकार बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि AAP ने जो वादे किए थे वह सभी वादे पूरे किए है।