दिल्ली कैंटोनमेंट: मायापुरी में सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को घेरा
पश्चिमी दिल्ली के हरी नगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव जनसभा करने पहुंचे। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही। पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पप्पू यादव ने कई मुद्दों पर केजरी सरकार और मोदी सरकार को घेरा और उन्होंने दिल्ली की बुरी हालत के लिए दोनों को जिम्मेदार ठहराया।