घाघरा: आगामी 8 जनवरी को सीएचसी में लगने वाले स्वास्थ्य मेले की तैयारी को लेकर घाघरा बीडीओ ने कार्यालय कक्ष में की बैठक
Ghaghra, Gumla | Jan 7, 2026 आगामी 8 जनवरी को सीएससी में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेला की तैयारियों को लेकर घाघरा बीडीओ दिनेश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में एक समीक्षा बैठक आयोजित किया। बैठक में अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ अरविंद कुशल एक्का, स्वास्थ्य कर्मी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। बीडीओ दिनेश कुमार ने स्वास्थ्य मेला को सफल बनाने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।