घाघरा: पनवारी ग्राम में नदी में नहाते समय डूबने से एक नाबालिग बच्चे की मौत
Ghaghra, Gumla | Jan 6, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के पनवारी ग्राम निवासी नाबालिक सेजल मुंडा की मौत नदी में नहाने के दौरान डूबने से हो गई।मिली जानकारी के अनुसार गांव के कुछ बच्चे गांव के ही नदी में नहाने के लिए गए थे इस दौरान सेजल नहाते नहाते गहराई की ओर चला गया और नदी में डूब गया। जिसके बाद नदी से निकालकर सेजल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिजनों द्वारा पहुंचाया गया। जहां मृत घोषित हुआ